बिलारी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का अनावरण किया गया। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक ने समस्त स्टाफ को अभियान के प्रति निर्देशित किया।
गुरुवार को सवेरे के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप गुप्ता ने संचारी रोग अभियान की शुरुआत कर दी और समस्त स्टाफ को अभियान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 145 गांव में कार्यक्षेत्र है। जिसमें 11 विभागों के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाया जाएगा। जिनमें मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग आदि शामिल हैं। सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को जागरूक कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से 23 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। जिसमें हर घर में आशा व आंगनबाड़ी आदि की टीम पहुंचेगी। जिनका मुख्य कार्य कोरोना, टीवी व कुपोषित बच्चों को चिन्हित करना होगा। बाद में जिनका चिकित्सा टीम उपचार करेगी। इस दौरान समस्त चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ