Ad Code

Responsive Advertisement

एसडीएम ने पालिका टीम को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत



बिलारी क्षेत्र में 4 जुलाई को रोपे जाएंगे 25 करोड़ पौधे
बिलारी। गुरुवार को एसडीएम ने विशेष संचारी रोग अभियान की शुरुआत हरी झंडी दिखा कर दी। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने चेयर पर्सन पति चौधरी ऋषि पाल सिंह के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। पालिका परिसर में सभी सफाई नायक, सफाई कर्मचारी, जेसीबी, कूड़ा कलेक्शन वाहन आदि को एक रैली के रूप में अभियान में शामिल करने को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी को कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां को जागरूक किया गया है, पूरे जुलाई महीने में यह अभियान चलना है। जिसमें कोविड-19 वैक्सीनेशन और संचारी रोग को नियंत्रण करने की पूरी योजना बनाई गई है। नगर में नाली ढकने, फागिंग करने, उथले हैंडपंप की रोकथाम करने, शुद्ध पेयजल पीने को जागरूक करने, जलभराव रोकने, सड़क किनारे अनावश्यक रूप से उगे वनस्पति को नष्ट करने, खुले में शोच ना करने के के प्रति जागरूक किया जाएगा। चेयर पर्सन पति चौधरी ऋषि पाल सिंह ने सभी सफाई कर्मचारी टीम से कहा कि अपने कार्य को पूरे मन से करें, किसी भी तरह की कोई समस्या हो तो मुझे अवगत कराएं। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने क्षेत्र में 4 जुलाई को 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है और रोपे जाने वाले पौधों के संरक्षण की रणनीति तय की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद दीपक यादव, सभासद मुख्तार आलम बंजारा, सुबोध गुप्ता, सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कुमार, वरिष्ठ लिपिक संजय सक्सेना, अरविंद प्रताप सिंह के अलावा सफाई नायकों में प्रदीप, बृजनंदन, शंभू नाथ, बब्बन, अखिलेश, धर्मपाल, रिंकू आदि ने समस्त सफाई कर्मियों को लेकर अपना कार्य शुरू किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ