बिलारी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के अंतर्गत 136 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जिनकी खून की जांच, पेशाब की जांच तथा अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का उद्घाटन डॉक्टर विशेष गुप्ता अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग के द्वारा फीता काटकर किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरीश चंद्रा द्वारा बुके देकर डॉ विशेष गुप्ता का स्वागत किया गया। जिनके द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के समस्त काउंटर पर जाकर मरीजों का हाल लिया कि कितनी पंजीकरण गर्भवती महिलाओं का किया गया एवं कितनी महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के समय मुख्य रूप से ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद, चीफ फार्मेसिस्ट आरपी वर्मा, रघुवीर सिंह ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक, वीसीपीएम मनीष कुमार, डॉक्टर श्वेतांबरी त्यागी, गिरजेश कुमारी, सीएचओ नीतू आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ