बिलारी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बूंदाबांदी के बीच वैक्सीन लगवाने के लिए लोग आते रहे। 18 प्लस में 71 एवं 45 प्लस में 44 एवं अभिभावक स्पेशल काउंटर पर 75 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। कुल 190 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन टीम में मुख्य रूप से बुशरा जावेद, सहयोग कर्मी काउंसलर दिनेश कुमार, फार्मेसिस्ट वीरेंद्र सिंह, सी एच ओ अनिल कुमार आदि रहे। सहयोग करने में संजय जैन अध्यक्ष व्यापार मंडल मंडल बिलारी का काफी सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ