बिलारी। राजा का सहसपुर जंक्शन से सम्भल लाईन पर जगह जगह अंडरपास बनाये गये हैं। जिसमें जल निकासी की समस्या के बारे में डीआरएम मुरादाबाद से बात की थी। जिस पर उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि अभी करा रहे हैं मगर कई दिन हो चुके हैं। इस पर जल निकासी का कोई स्थाई कार्य नहीं किया गया।
सोमवार को राष्ट्रीय गौरक्षक दल मुरादाबाद जिला अध्यक्ष को ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि अभी तक कोई उपाय रेलवे के द्वारा नहीं किया गया है। ग्रामीणों को बहुत परेसानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में बहुत लोग कोविड वैक्सीन लगने से भी वंचित रह गये हैं। लोग अस्पताल जाने में असमर्थ हैं, इधर कोरोना बीमारी भी फैल सकती है। प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री का प्रयास सभी को इस महामारी से बचाने का भी पूरा नहीं हो सकता है। इन सबका जिम्मेदार रेलवे डिपार्टमेंट होगा। इस पर जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान ने फिर से डीआरएम मुरादाबाद से बात की जिस पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। जिला अध्यक्ष अपनी टीम विजेन्दर सिंह चौहान, सुखबीर सिंह तोमर, अजीत चौहान, ऋषिपाल सिंह, सोनू सिंह तोमर, ओमबीर सिंह मौर्य आदि के साथ अनेक ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच कर देखा तो इतना बुरा हाल है, इधर के लोगों का लोग अपनी जान को खतरे में डालकर पुल की उपरी किनारी पर चल रहे हैं। यहाँ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, किसी की जान जा सकती है। रेलवे विभाग लोगों की जान से खेल रहा है। इस पर जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री और रेल मंत्री को ट्विटर के माध्यम से यहाँ की वीडियो फोटो भेजकर अवगत करा रहे हैं
और साथ में ये भी कहा अगर जल्दी इसका उपाय नहीं किया गया तो आन्दोलन को बाध्य होंगे।
0 टिप्पणियाँ