Ad Code

Responsive Advertisement

डॉक्टर विशेष गुप्ता ने आगामी चुनाव को लेकर भाजपाइयों में भरा जोश


बिलारी। क्षेत्र के ग्राम विचोला कुंदरकी में बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बिलारी विधानसभा के प्रभारी डॉ विशेष गुप्ता ने आने वाले कार्यक्रम के बारे में सभी मंडल अध्यक्षों को अवगत कराया कि हर बूथ का सत्यापन व पन्ना प्रमुख बनाने के संदेश दिए। जिससे आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का संदेश दिया। बोले सभी कार्यकर्ता रात और दिन एक कर दो और जो भी कार्य पार्टी की तरफ से दिया जाए, उसको समय पर करके  मंडल व जिला स्तर पर जमा करा दिया जाए। हर बूथ जीतेगा तभी विधानसभा जीतेगी। बैठक में पूर्व प्रत्याशी सुरेश सैनी, चेयरमैन पति ऋषि पाल सिंह, चंद्रपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष देवदत्त दिवाकर, अवनी चौधरी, प्रवीन चौहान, हरिओम सैनी, केके गुप्ता, राकेश कश्यप, कपिल भारद्वाज, दिनेश यादव, प्रहलाद सैनी, चौधरी रनबीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ