बिलारी। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष इंजी० मौ० अयाज़ एड० के नेतृत्व में मंहगाई, बेरोज़गारी, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्या, बिगड़ी क़ानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विशाल विधानसभा स्तरीय मार्च निकाला गया। बारिश के कारण मार्च में व्यवधान पड़ा फिर भी बड़ी संख्या में अम्बेडकर पार्क में कार्यकर्ता जुटे।
विधानसभा में इंजी० मौ० अयाज़ एड० ने कांग्रेस की बंजर भूमि को हरा भरा करने के लिए बहुत मेहनत की और अपने दम पर कांग्रेस को खड़ा किया है। आज उनके नेतृत्व में कांग्रेस बहुत शक्तिशाली दिखाई दे रही है । मार्च अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर बिलारी नगर के विभिन्न मार्गों से गुज़रता हुआ गांधी पार्क पर समाप्त हुआ। विभिन्न स्थानों पर मार्च का लोगों ने जमकर समर्थन किया। गांधी पार्क में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में दलित समाज की बेटी के साथ हुए अत्याचार के आरोपियों को कड़ी सज़ा और बेटी के लिए न्याय की मांग की। ज़िलाध्यक्ष अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ब्लॉक अध्यक्ष के आग्रह पर बिलारी पधारे असलम खुर्शीद का कार्यकर्तओं ने ज़ोरदार स्वागत किया और मार्च में शामिल हुए। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा किसान, महिलाएं, बेरोज़गारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, क़ानून व्यवस्था के मामले में केंद्र और प्रदेश सरकार विफल है। युवाओं के पास नौकरी नहीं है। किसान पिछले 8 महीनों से सड़कों पर है लेकिन सरकार गूंगी बनी बैठी है। इसलिए कांग्रेस कह रही है भाजपा गद्दी छोड़ो। उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जायेगा और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी । समाजवादी पार्टी पर बोलते हुए कहा कि स्वयं को मुसलमानों का हितकारी बताने वाली पार्टी मुसलमानों की नहीं है जिसकी एक मिसाल रामपुर के दिग्गज नेता का साथ न देना है। कांग्रेस सभी वर्गों की है और सभी वर्गों की उन्नति कांग्रेस का उद्देश्य है। गैस की मंहगाई की वजह से महिलाएं अपना किचन चलाने में परेशानी महसूस कर रही हैं। प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि लोकल पार्टी कार्यकर्ता जो पार्टी संगठन के लिए काम कर रहा है और लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय है। बाहरी प्रत्याशी नहीं लाया जायेगा। गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश की जनता के साथ है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया विभाग से टविंकल राव अम्बेडकर, नादिर बंजारा, वरिष्ठ कांग्रेसी अनूप दुबे, ज़िलाध्यक्ष अल्पसंख्यक अफ़ज़ल साबरी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मोबीन अंसारी, जाने आलम सैफी, ज़ाहिद सैफी, महेंद्र यादव, साबिर अंसारी, जावेद अंसारी, ब्लॉक उपाध्यक्ष मौ० अमान, कैलाश पाल, कमालुद्दीन मलिक, शाहिद सैफी, आकिल सैफी, मुनेश मौर्य, भूरा, ज़ाहिद, मौ० ग़ुफरान, कल्पना सिंह, अक्षय ठाकुर, मीनू शर्मा, कर्रार, ख्वाजा शाहरुख पाशा, शकूर, वाजिद आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ