लखनऊ। शुक्रवार को अवध बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने जीएसटी ट्रिब्यूनल, एजुकेशन ट्रिब्यूनल, कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल एवं लखनऊ उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को बढ़ाए जाने की मांग की। अधिवक्ता प्रियंका श्रीवास्तव समेत अधिवक्ताओं ने ट्रिब्यूनल की स्थापना ना किए जाने की मांग रखी की और कहा कि यदि ट्रिब्यूनल की स्थापना जरूरी हो तो केवल लखनऊ में ही हो।
जानकारी देते हुए अधिवक्ता प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि अवध बार एसोसिएशन का यह संघर्ष केवल अधिवक्ताओं के लिये ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के वादकारियों के हित में भी है। कहा कि यह जनहित व सर्व समाज की लड़ाई है। अत: यह लड़ाई तब तक अधिवक्ता जारी रखेंगे, जब तक मांगे पूरी नहीं होती।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट चौराहे से जीपीओ गांधी स्थल तक कैन्डल मार्च निकाला।इस मौके पर अवध बार के नेता व संयुक्त सचिव के प्रत्याशी रमाशंकर तिवारी, महामंत्री शरद पाठक, पूर्व अध्यक्ष ए एम त्रिपाठी, एडवोकेट विष्णु पांडेय प्रत्याशी उपाध्यक्ष कनिष्ठ सेंट्रल बार ऐसोसिएशन, सपा नेत्री एडवोकेट प्रियंका श्रीवास्तव व अन्य सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ