Ad Code

Responsive Advertisement

जानिए कैसे आए गिरफ्त में फ़र्ज़ी दरोगा

यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगो पर रॉब ग़ालिब करके अवैध वसूली करने वाले एक फ़र्ज़ी दरोगा को सहारनपुर की तीतरो पुलिस ने वसूली करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । फ़र्ज़ी दरोगा का नाम नन्द किशोर है जो कि तीतरो के ही महाजननं मोहल्ले का रहने वाला है । दरसल कस्बे के लोगो ने थाना प्रभारी को सूचना दी थी कि एक दरोगा रोजाना आकर उन्हें डरा धमकाकर पैसे की वसूली करता है ऒर झूठे केस में फसाने की धमकी देता है कस्बे के लोगो की शिकायत के बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया ओर फ़र्ज़ी दरोगा को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से दरोगा का फ़र्ज़ी आईडी कार्ड वर्दी व एक बाइक भी बरामद हुई है । एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ