शहीद किसानों को इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर दी श्रद्धांजलि
बिलारी। क्षेत्र के इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर 79 दिन से चल रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के धरने पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान किसानों से मिलने पहुंचे। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने धरने पर बैठे किसानों से उनका हाल जाना।
किसानों ने बताया कि किसान तीनों काले कानून को रदद कराने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है मगर भाजपा सरकार किसानों की बात सुनने की बजाय किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही हैं। किसानों ने बताया कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो अबकी बार किसान 2022 के चुनाव में उन्हें कुर्सी से उतार फैकेंगे।
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बताया कि 2022 में सपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले काम किसानों के मान सम्मान का होगा। कहा कि किसान है तो देश है बरना कुछ नहीं हैं, किसान अन्नदाता है, कहा कि मैं विधायक बाद में हूं पहले किसान का बेटा हूं। किसानों के लिये वह विधानसभा में आवाज उठाते रहे है और आगे भी उठाते रहेंगे।
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सरकार को शर्म आने चाहिए कि देश के किसान बार्डर पर शहीद हो रहे है और सरकार चुप्पी साधे हुये बैठी है। इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय संरक्षक हाजी मौहम्मद उस्मान एडवोकेट, रामअवतार प्रधान, रणबीर सिंह,नेम पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, महावीर सिंह,ताराचंद ,ठाकुरदास, हंस राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह सिंह, शेर सिंह आदि किसान रहे।
0 टिप्पणियाँ