Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक मौहम्मद फहीम ने कई जगह किया ध्वजारोहण

बिलारी। विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई स्थानों पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया।सर्वप्रथम विधायक मौहम्मद फहीम इरफान नगर बिलारी के स्टेशन रोड स्थित रामरतन इंटर कॉलेज पहुंचे जहां प्रधानाचार्य रामकिशन, प्रबंधक अभिषेक जैन व शिक्षकों के साथ ध्वजारोहण किया। 
इसके बाद विधायक अमरपुर काशी में चामुण्डा मंदिर पहुंचे जहां पर ग्राम प्रधान विजय पाल यादव,आसिफ, दिनेश यादव, राकेश यादव, रामकिशोर, राजेन्द्र यादव के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर संदीप शर्मा, सुमित यादव, जितेंद्र गुर्जर, आकाश शर्मा, उमेश, खालिद चौधरी के साथ ध्वजारोहण किया।
इसके बाद रॉयल पब्लिक स्कूल, एमएजेएमआई इंटर कॉलेज, मौहम्मद इरफान रॉयल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य शाहनवाज खान, शिक्षक रंजीत कुमार, शिक्षका सुधा शर्मा , कमलेश, नेहा के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद सपा कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डीपी यादव, प्रदेश सचिव छात्र सभा सौरभ यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा शहरोज आलम, जिलाध्यक्ष महिला सभा अफरोज वारसी, जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान, रेहान पाशा समेत सपा कार्यकर्ताओं के साथ ध्वाजारोहण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ