Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी विधायक समेत सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

बिलारी। नगर के सपा कैम्प कार्यालय पर रविवार की दोपहर पहुंचे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डीपी यादव का विधायक मौहम्मद फहीम इरफान समेत सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 
सपा जिलाध्यक्ष डीपी ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान के साथ सपा कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष डीपी ने बताया कि उन्हें पार्टी हाईकमान से पूरे मुरादाबाद जनपद की सभी विधानसभाओं को भारी बहुमत से जीताने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि 2022 में सपा सरकार बन रही हैं और कार्यकर्ता मजबूती के साथ बूथों पर मेहनत कर रहे और पार्टी की नीतियों से जन जन को अवगत भी करा रहे हैं। कहा कि प्रदेश में सपा की लहर बन चुकी है,  जिसे तोड़ना मुमकिन हीं नहीं असंभव है। 
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि 2022 में सपा सरकार बनने के बाद वैसा ही फिर से विकास होगा जैसे 2012 से 2017 तक हुआ था। कहा कि प्रदेश की जनता सपा की नीतियों से प्रभावित है और  सपा की सरकार बनाना चाहती हैें। कहा कि  अब जनता जान चुकी हैं सपा केवल विकास के एजेंडे पर काम करती हैं, सभी वर्गों को साथ लेकर  विकास की बात करती हैं। गांव हो या शहर सभी जगह बिना भेदभाव के विकास होता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हाजी उस्मान एडवोकेट, विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी, प्रदेश सचिव छात्र सभा सौरव यादव ,प्रदेश सचिव युवजन सभा शहरोज आलम,जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड नवदीप सिंह  ,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अफरोज जहां,रेहान पाशा, जिला सचिव सरफराज प्रधान , जाकिर प्रधान, कुर्बान अली प्रधान, माजिद अली प्रधान, रविंद्र चौधरी प्रधान, जीशान प्रधान, शमसुद्दीन प्रधान, हसनैन पूर्व प्रधान, पर्वत सिंह, पवन यादव, वाजिद खां,अकरम मलिक, चीकू यादव, सोहेल खान, नदीम मेंबर, अभिलाश जाटव, अजय यादव, रोहित त्रिपाठी, बसर मलिक,  शाहरुख मलिक, फैसल इरफान, अविनाश यादव, चिराग अग्रवाल, शिशपाल यादव, कलीम नूरी, शरीफ अंसारी, गुलाम रब्बानी, राज यादव, मास्टर इरशाद, एपी यादव, मौलाना रिजवान  प्रधान, इसरार अहमद,सोनू राठौर, सुधा शर्मा, गुलजार अहमद,अंकित सपड़ा, अख्तर अली, शाहरुख चौधरी समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ