अखिलेश यादव ने 2022 के लिए जुट जाने का किया आहवान
दिल्ली- मंगलवार को समाजवादी पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर बिलारी विधानसभा के ग्राम स्योंड़ारा निवासी शेर खान के बेटे सुहैल खान ने अखिलेश यादव से मुलाकात की।
मुलाकात कर सुहैल खान ने बताया कि अखिलेश यादव से उनकी लगभग 10 मिनट की बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा में दिए गये अपने योगदान एवं लगातार पार्टी हित में कर रहे कार्यो से अबगत कराया, जिसे सुनकर अखिलेश यादव ने सुहैल खान की कांधो पर हाथ रख कर सराहना की। कहा कि इसी तरह 2022 के चुनाव के लिए मेहनत करते रहिए। सुहैल खान ने बताया कि अखिलेश यादव एक युवा एवं विकास पुरुष नेता है जिनका एक मात्र एजेंडा उत्तरप्रदेश के विकास और रोजगार को लेकर है, जितना काम अखिलेश यादव ने अपने 5 साल के कार्याकाल में किया उतना विकास बीजेपी की सरकार 50 साल में नही कर सकती। कहा कि आगामी 2022 में अखिलेश यादव एक बार पुनः मुख्यमंन्त्री बनेंगे।
इस मौके पर रेहान पाशा,हर्ष बाबू यादव, वाजिद हुसैन कस्सार, अजय यादव, सोनू राठौर, नाजिम मलिक, सुनील यादव, सुमित यादव आदि कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ता अखिलेश यादव का स्नेह और मृदुभाषिता देखकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बता दें सुहैल खान समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ राष्ट्रीय नेता पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेहद करीबी है।
0 टिप्पणियाँ