बिलारी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थावंला, सहसपुर एवं नई बस्ती सहसपुर में कलस्टर अभियान के अंतर्गत 1914 लाभार्थियों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरीश चंद्रा द्वारा लोगों से अधिक से से अधिक वैक्सीन लगवा कर इसका लाभ उठाने की अपील की एवं कोविड-19 केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद, चीफ फार्मेसिस्ट आरपी वर्मा, बीसीपीएम मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ