Ad Code

Responsive Advertisement

Bilari, UP: जनसंख्या नियंत्रण हेतु शासनादेश लागू करने को भेजा ज्ञापन


बिलारी। जनसंख्या फाउंडेशन पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंपा गया। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण को शासनादेश लागू करने की मांग की गई है।
 बुधवार को जनसंख्या फाउंडेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिव केके गुप्ता के नेतृत्व में जिला महामंत्री सुबोध गुप्ता ने एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। जिसमें सात सूत्रीय मांगे हैं। जिनमें मुख्य रुप से जाति धर्म व भाषाई बंधनों से ऊपर उठकर जनहित को सर्वोपरि मानते हुए यह कानून प्रदेश के सभी नागरिकों पर संपूर्ण रुप से लागू हो। सौंपे गए ज्ञापन में केके गुप्ता और सुबोध गुप्ता के हस्ताक्षर थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ