बिलारी। स्वास्थ विभाग के क्षय रोग पर्यवेक्षक ठाकुर सुशील कुमार द्वारा मिल के परिसर में शिविर लगाकर शुगर मिल कर्मियों और अन्य लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया।
वुधवार को लगाये गए शिविर में सुशील कुमार ने बताया कि टीवी रोग से पीड़ित व्यक्ति को चेहरे पर मास्क अवश्य लगाना चाहिए और निश्चित समय तक उपचार जरूर कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीवी रोग के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क दवाइयां मिलेंगी और समय-समय पर परामर्श भी दिया जाएगा। निश्चित समय अवधि तक दवाई खाने के बाद क्षय रोग जड़ से खत्म हो जाएगा।
0 टिप्पणियाँ