Ad Code

Responsive Advertisement

Bilari, UP: कोविड वैक्सीनेशन और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हुई बैठक


बिलारी। क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर स्थित ब्लॉक सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक ने सभी को अभियान में पूरी तरह से जुट जाने की अपील की।
 बुधवार को आयोजित बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप गुप्ता ने बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला, एबीएसए पूनम मधुकर को साथ लेकर सभी ग्राम सचिवों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास निगरानी समिति के साथ बैठक करें और उस बैठक में हमें भी आमंत्रित करें। जिसमें सभी को संचारी रोग और वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी विभागों के साथ अलग-अलग बैठक की जाएगी। जिसमें सभी को वैक्सीनेशन एवं संचारी रोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला, एबीएसए पूनम मधुकर, ग्राम सचिवों में फिरोज आलम, कौसर अली, भूपेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ