बिलारी। क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कुशासन से खिन्न होकर आंदोलन छेड़ा है। जिसमें नारेबाजी कर ब्लॉक कार्यालय के अलावा कई स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया।
बुधवार को कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ता गांव की बड़ी मस्जिद के पास से कांग्रेस सेवा दल के बैनर साथ में लेकर नारेबाजी करते हुए ब्लॉक कार्यालय के पास पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक यह कुशासन से मुक्ति नहीं मिलेगी, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जिनमें वह डंडे से तोड़ेंगे, हम डंडे से जोड़ेंगे। वह कहते हैं गोली मारो डंडे मारो, हम कहते हैं भारत जोड़ो भारत जोड़ो आदि प्रकार के नारे लगाए। इस दौरान मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रशिक्षक निर्मल अरोड़ा, प्रदेश सचिव देवेंद्र कुमार, गौतम श्रोत्रीय, नसरुद्दीन उर्फ गुड्डे, ब्लॉक अध्यक्ष मोबिन अंसारी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ