बिलारी। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर में स्थित मेंथा फैक्टरी पर ग्रामीण युवक ने अपना मेंथा फैक्ट्री पर सबसे पहले निकालने की बात कही। फैक्ट्री स्वामी ने कहा कि पहले जो लोग आए हैं, उनके बाद तुम्हारा काम होगा। इसी बात को लेकर उसने लोहे की रॉड से सर पर वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी बीच मारपीट में उसके भी चोट आई। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस घायलों को सीएचसी लाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिले को रेफर कर दिया।
बीती देर शाम गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रतिराम की गांव में ही मेंथा फैक्ट्री है। 24 वर्षीय पुष्पेंद्र मुरादाबाद के एक बैंक में प्राइवेट जॉब करते हैं। वह शाम के समय अपनी फैक्ट्री पर पहुंचे तो गांव का ही 40 वर्षीय पुलेंद्र पुत्र रवि मेंथा का तेल निकलवाने के लिए फैक्ट्री पर आया और अपना काम सबसे पहले कराने की बात कही। इस पर मेंथा फैक्ट्री स्वामी पुष्पेंद्र ने कहा कि तुमसे पहले और भी लोग हैं, पहले उनका काम होगा, उसके बाद तुम्हारे मैंथे का तेल निकाला जाएगा। इसी बीच पास में खड़ा उनका भाई राहुल पर बहस करते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। इसी बीच उसने लोहे की रॉड से पुष्पेंद्र के सर पर कई वार किए। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी बीच पुलेंदर के मुंह पर भी लोहे की कोई चीज लगी। जिससे वह भी घायल हो गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंच वाया। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। पुलिस दोनों की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन परिजनों को दिया है।
0 टिप्पणियाँ