बिलारी। बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान बुधवार को क्षेत्र के गांव रतनपुर कलां पहुंचे। जहां जनता की समस्याएं सुनी और समस्याओं का निस्तारण कराया। इस दौरान विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि जनता भाजपा के शासन से ऊब चुकी है, देश के किसान, महिलाएं, नौजवान सभी बेहद परेशान है। कहा कि जनता को समाजवादी पार्टी का शासन याद आने लगा है। कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद गांवों और शहरों में खुशहाली होगी। लोगों को रोजगार मिलेगा तो बेरोजगारी दूर होगी और चौमुखी विकास की लहर आएगी। कहा कि जनता जान चुकी है कि भाजपा झूठे वायदे करना जानती है, वायदा तो सपा सरकार ही पूरा करती है। कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
इस अवसर पर राम प्रकाश प्रधान, विकास यादव, रामनिवास, सत्येंद्र, अजय पाल, रामबाबू प्रधान, गौरव रावत, पवन यादव, अजमल, वीरेंद्र यादव, आशु खान, प्रीतम लाल सिंह, रितेश यादव, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ