Ad Code

Responsive Advertisement

एसपी देहात ने विवेचनाओं की प्रगति को जांचा



दरोगाओं की बैठक लेकर दिए निर्देश
बिलारी। कोतवाली में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बिलारी थाना क्षेत्र के सभी दरोगाओं की मासिक समीक्षा बैठक लेकर विवेचना स्तर की प्रगति को जाना। इस बीच अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा भी की गई।
       पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बिलारी थाने के सभी दरोगा की बैठक लेकर विवेचनाओं की स्थिति को जाना। महिला उत्पीड़न से संबंधित आने वाले अपराधों पर पुलिस की जांच और कार्य रेखा के बारे में भी पूछा। वही लंबित विवेचना को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा तैयार किए गए फील्ड वर्क को भी जाना। उन्होंने सभी दरोगा से पूछा कि किसी के क्षेत्र में जिला बदर अपराधी तो नहीं है। इसके अलावा अवैध शराब बेचने, स्मैक बेचने आदि पर किया कार्यवाही की गई। वहीं लंबित रही विवेचनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह को निर्देश देकर कहा कि जल्द से जल्द सिहाली माला और रुस्तम नगर सहसपुर स्थित केस का वर्कआउट करें ताकि लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़े। इसके साथ ही गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुलिस को अपराध नियंत्रण के लिए हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर एक्ट,आपराधिक कार्यों में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने के भी आदेश दिए गए। इस बीच अपराध रजिस्टर की भी समीक्षा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ