Ad Code

Responsive Advertisement

Bilari: पीस पार्टी के प्रदेश सचिव ने बैठक में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित पीस पार्टी के कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सचिव ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पीस पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी।
  बीती शाम आयोजित बैठक में पहुंचे प्रदेश सचिव रईस कुरैशी ने पीस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और अनेक कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे दमखम से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी प्रदेश के 100 विधानसभाओं पर पूरी तरह से पकड़ बना चुकी है। इसके अलावा डेढ़ सौ विधानसभा सीटों की तैयारी और कर रही है। पीस पार्टी पूरे प्रदेश में ढाई सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अयूब हुसैन का कहना है कि हर वर्ग को साथ लेकर चलना हमारा मुख्य उद्देश्य है। आज के समय में नतीजा सबके सामने है। जिस पार्टी की सरकार आई उसने अपने ही लोगों का भला किया लेकिन पीस पार्टी को नेतृत्व का मौका मिलता है तो वह हर वर्ग को उसका हक देकर रहेगी। पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे शकील अहमद साबरी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से संतुष्ट हैं और वह हाईकमान के आदेश के अनुसार जनता की सेवा करते रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से अबरार हुसैन, बाबू, जमीर हुसैन, शाकिर हुसैन उर्फ राजू, शकील साबरी, शमशाद हुसैन, सलीम भाई, जहूर अहमद, सलीम प्रधान, नूर मोहम्मद, जाकिर हुसैन, नन्हे, इब्राहीम, शाहिद हुसैन, सुलेमान, रसीद पन्ना, सुल्तान अहमद, अफजाल हुसैन आदि पीस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता शकील अहमद साबरी एवं संचालन शमशाद हुसैन ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ