राष्ट्रीय गौरक्षक दल के जिला अध्यक्ष कुबेर सिंह चौहान ने किया टीम का विस्तार
बिलारी। राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के जिलाध्यक्ष मुरादाबाद कुबेर सिंह चौहान ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए सोनू सिंह तोमर तहसील कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
बुधवार को सोनू सिंह तोमर ग्राम ज्वालापूरी तहसील बिलारी जनपद मुरादाबाद की गौसेवा को देखते हुए जनपद मुरादाबाद की टीम में तहसील बिलारी कोषाध्यक्ष का पदभार की जिम्मेदारी सौंपी है। सोनू सिंह ने संकल्प लिया कि हम अपने पद की गरिमा को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी लगन के साथ निभाएंगे और संगठन को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय गौरक्षक दल सभी के दुखों में साथ है और किसी के प्रति अन्याय नहीं सहेगा।
0 टिप्पणियाँ