बिलारी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के एक विद्यालय के विरुद्ध 6 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें दोषियों को दंडित करने की मांग की गई है।
बुधवार को क्षेत्र के एक विद्यालय के विरूद्ध अभाविप के जिला सह संयोजक जीतू शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से मांग की गई है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिना कारण बताए छात्रों को अनुपस्थित दर्शा कर तथा पूर्व की परीक्षा के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड ना करके इस विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य से जो खिलवाड़ किया है। यह अपराध की श्रेणी में आता है जो बहुत ही निंदनीय है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस विषय में शासन से मांग करती है कि शीघ्र अनुपस्थिति दर्शाई गई छात्रों के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करा कर तथा शीघ्र विद्यार्थियों का रिजल्ट संशोधित कराने की कृपा करें तथा उपरोक्त विद्यालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को दंडित करने तथा विद्यालय की बोर्ड से मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। विद्यार्थी परिषद की उक्त मांग छात्रहित में न्यायोचित है। जिसका समाधान अति शीघ्र किया जाए, अन्यथा की स्थिति में विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान अनेक अभाविप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ