Ad Code

Responsive Advertisement

हिंदू जागरण मंच का कार्य हिंदू समाज को सुरक्षित व जागरूक रखना है


बिलारी। हिंदू जागरण मंच जिला मुरादाबाद की कुंदरकी नगर, बिलारी नगर व बिलारी खंड के कार्यकर्ताओं की बैठक बिलारी चंदौसी रोड स्थित काली माता के मंदिर पर हुई। जिसमें मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री गोपाल रहे।
वुधवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ भारत माता की चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके तथा पुष्प अर्पित करके किया गया। बैठक में उन्होंने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा समाज में हो रहे विशेष समुदाय द्वारा लव जिहाद धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर जागरूक रहने को कहा, उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के गोबर में किए गए कार्यों को सराहा गया तथा आगामी आने वाली तीसरी लहर के बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक रहने को कहा और बताया कि समाज को जागरूक रखने का कार्य व सुरक्षित रखने का कार्य हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना चाहिए, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता का कार्य हिंदू समाज को सुरक्षित वा जागरूक रखना है। आगामी समय में हिंदू जागरण मंच को प्रत्येक न्याय पंचायत पर धीरे-धीरे ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ शेखर व संचालन जिला महामंत्री सिरोही ने किया। बैठक में जिला मंत्री आनंद कौशिक, सोनू वालिया, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, जिला संपर्क प्रमुख राजकमल गुप्ता, बेटी बचाओ प्रमुख रोहित चंद्रा, जिला सह प्रचार प्रमुख आकाश शर्मा, हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह, युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष लोकेश, कुंदरकी नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, बिलारी नगर अध्यक्ष मुनेंद्र शर्मा, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव तथा ब्लॉक में गठित न्याय पंचायत के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ