बिलारी। बुधवार को सवेरे नवागंतुक एसडीएम अनुराज जैन आईएएस ने पदभार ग्रहण कर स्टाफ से परिचित होकर कड़े निर्देश दिए।
नवागंतुक एसडीएम अनुराज जैन आईएएस की बिलारी में पहली पोस्टिंग है। यहां से पहले वह गोरखपुर में प्रशिक्षण पर थे। वह 2019 बैच के आईएएस हैं। उन्होंने बताया कि वह लखनऊ के मूल निवासी हैं। वह भारतीय वन सेवा में प्रशिक्षण पर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को संदेश देते हुए कहा कि किसी की कोई भी समस्या हो तो वह उन्हें अवगत कराएं, उस समस्या का निष्पक्ष भाव से निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना और उसका लाभ दिलवाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ