Ad Code

Responsive Advertisement

ग्राम पंचायत में सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर को युवा कर रहे आवेदन


बिलारी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती का आदेश होते ही ग्राम पंचायतों में आवेदन को होड़ लग गई। जिन का चयन ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति करेगी।
    बुधवार को खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। जिनको गांव में आवेदन देने में कोई शिकायत है तो उन्हें ब्लॉक कार्यालय में भी आवेदन जमा कर सकते हैं। यहां के अलावा डीपीआरओ कार्यालय में भी सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर का आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लाक परिसर में लगभग 60 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और मेरिट के आधार पर ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर चयनित करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ