Ad Code

Responsive Advertisement

बिलारी के गांव सुजानपुर में सर्पदंश से युवक की हुई मौत


बिलारी। तहसील क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी युवक को सोते समय सर्प ने काट लिया। जिसके चलते वह सोता ही रह गया। परिजनों ने आनन-फानन में अनेक जगह दिखाया लेकिन कोई लाभ नहीं मिल सका, अगले दिन बुधवार को बिलारी सीएचसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
 बीते मंगलवार की सवेरे गांव निवासी 17 वर्षीय आसिफ पुत्र अल्लाह वख्श घर के कमरे में बेड पर सो रहा था। सवेरे के समय किसी सर्प ने उसके बाएं पैर में काट लिया। जिससे वह और गहरी नींद में सोता रहा, काफी देर बाद परिजनों ने देखा तो वह उठ नहीं पाया, उन्हें लगा कि शायद थका हुआ है, जब पैर में कटा हुआ देखा तो किसी ने कहा किसी कीड़े ने काटा है। इसी को लेकर आनन-फानन में वह मुरादाबाद के अलावा कई स्थानों पर रह जाए लेकिन कहीं से कोई लाभ नहीं हो सका। बुधवार को दोपहर के समय वह बिलारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य नगर पहुंचे तो यहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक्सपोर्ट कंपनी में जींस की पेंटो की सिलाई करता था। मृतक के दो भाई और पांच बहन के अलावा मां बानो का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ