बिलारी। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन राजा का सहसपुर के समीप गांव खंडौआ निवासी गरीब चरवाहे की मालगाड़ी के गुजरने के दौरान चार बकरियों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जिससे चरवाहा सदमे में है।
मंगलवार की शाम के समय मालगाड़ी गुजरने के दौरान चार बकरियों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। बताते चलें कि खंडौआ गांव निवासी रामौतार छ बकरियां पालकर गुजर बसर कर रहा था। जिसमें चार बकरियां मालगाड़ी से कट गई। अब वह सदमे में है। लोगों का कहना है कि रेलवे विभाग की ओर से इस गरीब चरवाहे को मुआवजा मिलना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ