बिलारी। नगर के स्टेशन रोड मोहल्ला बाजार निवासी ई रिक्शा चालक को रंजिश के चलते एक युवक ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। जहां से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
बुधवार को दोपहर के समय ई रिक्शा चालक 23 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र गुरु वचन सिंह अपने कार्य से पैदल कहीं जा रहा था। इसी बीच मोहल्ला हर्ष नगर निवासी अनिकेत अपने साथ 5 साथियों को लेकर आया और हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से सर पर वार किया। जिससे गुरदीप सिंह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर कार्यवाही की तैयारी में है।
वहीं दूसरे पक्ष में अनिकेत का कहना है कि वह भी घायल हुआ है। पुलिस ने अनिकेत को भी मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। जहां मामले की जांच की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ