एसडीएम व सीओ ने किसानों को समझाने का किया प्रयास
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन बिलारी मुरादाबाद का इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर लगातार धरना जारी है। गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से राष्ट्रीय किसानों के आह्वान पर टोल प्लाजा इब्राहिमपुर टोल फ्री किया गया है।
बीती 30 जून को गाजीपुर बॉर्डर दिल्ली में लगातार जो धरना चल रहा है। उसमें कुछ बीजेपी के गुंडों ने किसानों के मंच पर आकर अपने झंडे लहराए और किसानों से मारपीट की लेकिन किसानों की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट 200 किसान पर मुकदमा दर्ज कराया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का मुकदमा नहीं लिखती है और किसानों पर किए गए मुकदमे वापस नहीं लेती है। तब तक धरना जारी रहेगा और टोल फ्री रहेगा। टोल मैनेजर होशियार सिंह यादव का कहना है कि इब्राहिमपुर टोल प्लाजा पर प्रतिदिन चार से पांच लाख रुपए तक का कलेक्शन होता है। इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रमुख महासचिव उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन विजेंद्र सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भानु सिंह संभल के जिला अध्यक्ष, शंकर सिंह, जय वीर सिंह, प्रेमपाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, युसूफ अली, जबर सिंह, कुंवर पाल यादव, अमर सिंह, संजीव यादव, मुकेश, नीरज, भानु यादव, रविंद्र कुमार, जितेंद्र, आशु चौधरी, रामवीर, रंजीत, तेजपाल, कोका राम यादव, चंद्रपाल, लल्लू सिंह, प्रेमपाल सिंह, दिगंबर सिंह, दिनेश चौधरी, हर किशोर यादव, रामवीर सिंह, पप्पू, मनोज, ठाकुर दास, उल्फत सिंह, लखपत सिंह, मुंशी अकबर, प्रेमपाल सिंह, यशवीर, रामवीर, नेपाल सिंह, अंतराम आदि किसान के अलावा एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह, कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा पीएसी बल भी मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ