Ad Code

Responsive Advertisement

तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर -घायल

बिलारी। क्षेत्र के गांव विजयपुर मोड़ पर चंदौसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने लकड़ी चुनकर ला रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सहित महिला भी घायल हो गई। जिनको 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया। जहां उपचार किया गया।
 गुरुवार को विजयपुर मोड़ के पास गांव निवासी मंजू पत्नी पन्नू लाल पास के ही जंगल से लकड़ी चुनकर ला रही थी। इसी बीच चंदौसी की दिशा से मुरादाबाद की दिशा को जा रही तेज रफ्तार बाइक ने लकड़ी के गट्ठर से उलझ कर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला के गंभीर चोटें आई। इसी दौरान बाइक पर सवार साले बहनोई भी घायल हो गए। बाइक नवीन पुत्र भंवर सिंह निवासी जलेसर रोड मानिकपुर थाना सैपऊ जनपद हाथरस चला रहा था। पीछे उसका जीजा सोनू पुत्र नरेश निवासी फरीदपुर थाना गुन्नौर जनपद बबराला बैठा था। सूचना पर पहुंची अमरपुरकाशी 108 एंबुलेंस जिसमें पायलट हरि ओम और ईएमटी मोहम्मद शमीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। महिला के परिजनों का कहना था कि अगर मंजू का इलाज नहीं कराया तो वह बाइक सवारों पर कार्रवाई करायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ