बिलारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कोतवाली कार्यालय पहुंचकर स्टाफ के साथ बैठक की और कार्यों की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए।
शुक्रवार को देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने थाना कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह और समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ मधुर व्यवहार करें और जो वांछित चल रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजें, गोकशी की घटनाओं पर विराम लगाएं, अपराधियों में खोफ पैदा करें। इसके अलावा उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी। इस दौरान मुख्य रूप से कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभाकर शर्मा, कस्बा चौकी इंचार्ज गिरिजेश यादव बहादुर, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अख्तर अली, उप निरीक्षक रोहित कुमार, उप निरीक्षक ओमपाल सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल रामबहादुर, कांस्टेबल परमाल सिंह आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ