कुंदरकी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने थाना कार्यालय पहुंचकर स्टाफ के साथ बैठक की और कार्यों की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए।
शुक्रवार को देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने थाना कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ मधुर व्यवहार करें और जो वांछित चल रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजें, गोकशी की घटनाओं पर विराम लगाएं। इसके अलावा उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यवाहक थाना अध्यक्ष अजय त्यागी, उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा, उप निरीक्षक रवि कुमार, उप निरीक्षक देव सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर मलिक, कांस्टेबल आरती, कांस्टेबल मानसी नागर, कांस्टेबल पूजा चौधरी आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ