बिलारी। क्षेत्र के गांव अबू सैदपुर में एक पुराना पेड़ काटने के कारण उसके नीचे कीड़े निकले जो ग्रामीणों के लिए एलर्जी और छाले आदि का कारण बन गए। सूचना पर पहुंची चिकित्सा टीम ने ग्रामीणों का उपचार किया।
मंगलवार को सवेरे के समय गांव में एक पुराना बबूल का पेड़ काटा गया। जिसके काटने के बाद उसके नीचे दीमक जैसा बहुत सारे कीड़े निकले जो गांव वासियों के लिए एलर्जी एवं छाले का कारण बन गए। गांव वासियों के उन कीड़ों के कारण एलर्जी एवं छाले पड़ गए। त्वचा काली सी पड़ गई। कई रोगी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने इस घटना की जानकारी डॉक्टर टीम को दी। डॉ राजेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे तो उन्होंने वहां जाकर अनेक ग्रामीणों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जरूरत के हिसाब से दवाइयां दे दी गई हैं। बहुत जल्द उन्हें लाभ मिलेगा और सभी से अपने आसपास स्वच्छता रखने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ