Ad Code

Responsive Advertisement

Bilari: कोतवाली पुलिस ने नगर की बैंकों में चलाया चेकिंग अभियान


बिलारी। कोतवाली पुलिस ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर नगर की सभी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने कोविड-19 की गाइडलाइन में रहने की हिदायत दी और संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली।
 मंगलवार को नगर के बैंक चेक किए गए एवं बैंक के अंदर/बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई व बैंक के स्टाफ व आने जाने वाले लोगों से कोविड-19 नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह, उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, उप निरीक्षक अख्तर अली, कांस्टेबल योगेश ढाका आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ