Ad Code

Responsive Advertisement

आजम वाली मिलक में सड़क का किया विधायक प्रतिनिधि ने शिलान्यास

बिलारी।  विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी सोमवार को क्षेत्र के ग्राम मिलक आजम वाली पहुंचे जहां लगभग 700 मीटर की सड़क का फीता काटकर शिलान्यास किया। 
विधायक प्रतिनिधि मौहम्मद हस्सान उर्फ फैजी ने बताया कि उक्त रास्ता कच्चा होेने के कारण ग्रामीणों का रास्ते से निकलना दूभर था। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। 
ग्रामीणों ने जब इस बारे में बताया  विधायक मौहम्मद फहीम इरफान को बताया तो विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने पीडब्लूडी विभाग से मिलक आजम वाली के रास्ते की नपाई और जांच कराई। बताया कि आज मैंने फीता काटकर सड़क का शिलान्यास किया है। बताया कि उक्त सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। 
इस अवसर पर मौहम्मद सुलेमान सेठ, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शाकिर सलमानी, मास्टर इरशाद, हाजी मिंजार, विधानसभा अध्यक्ष इश्तियाक सैफी, राबिक पाशा, शमीम सैफी, मुस्ताक, शमशाद हाजी,  हाजी गुलाब जान, इदरीस,  हासम अली, जाकिर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ