Ad Code

Responsive Advertisement

एआईयूएमबी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलारी पहुंचे

कोरोना के जल्द खात्मे की दुआ की 
बिलारी। नगर स्थित सपा कैम्प कार्यालय एम०आई० हाउस पर पहुंचे किछौछा शरीफ से बिलारी तशरीफ लाये ऑल इंडिया उलेमा एंड मशायख बोर्ड के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद अशरफ मियां का विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने इस्तकबाल किया। 
इस दौरान ऑल इंडिया उलेमा एंड मशायख बोर्ड के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद अशरफ मियां  ने विधायक मौहम्मद फहीम इरफान की वालिद बिलारी के प्रथम विधायक मरहूम हाजी मौहम्मद इरफान और वालिदा नादिरा परवीन के मगफिरत की दुआ करते हुये जन्नत में आला मुकाम की दुआ की। इसके अलावा कौमी एकता, अमनो अमान, कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की। इस दौरान सैय्यद अशरफ मियां ने कहा कि कोरोना महामारी से  मुल्क को निजात मिले और आपसी भाईचारा बना रहे। कहा कि सभी लोग इस बुरे वक्त में एक दूसरे की मदद करें। इस दौरान बसर मलिक, शहरोज आलम, आरिफ, फरहत, उसमान अली, रेहान पाशा, सरफराज प्रधान, माजिद, जहांगीर पाशा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ