बिलारी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पालनपुर निवासी नाबालिग लड़की के छेड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गांव निवासी रवि पुत्र रमेश को मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया और जेल भेज दिया। बताते चलें कि गांव निवासी एक महिला ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ 26 जून को शाम के समय छेड़खानी की और गाली गलौज की। शिकायत करने पर नहीं माना। 30 जून को मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके उपरांत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
0 टिप्पणियाँ