Ad Code

Responsive Advertisement

एसडीएम ने राजस्व टीम की बैठक लेकर दिए गए निर्देश


रिपोर्ट - हिलाल अकबर/ मौ.रफी एड.
बिलारी। तहसील के अधिवक्ता हाल में एसडीएम ने राजस्व टीम की बैठक ली। जिसमें सभी को अपने कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी और निर्देशित किया।
 शुक्रवार को एसडीएम प्रबुद्ध सिंह और तहसीलदार प्रभा सिंह ने संयुक्त रुप से कानूनगो एवं लेखपालों की बैठक ली। जिसमें उनके कार्यों की समीक्षा की गई और बेहतर कार्य के लिए निर्देशित किया गया। एसडीएम ने कहा कि आय, जाति एवं सामान्य निवास प्रमाण पत्र को अभियान चलाकर शत-प्रतिशत निर्गत कराएं, आईजीआरएस पोर्टल संपूर्ण समाधान दिवस में अनेकों शिकायती प्रार्थना पत्र लंबित हैं इनका निस्तारण करें, काफी संख्या में शिकायती पत्र डिफाल्टर हो गए हैं 4 जुलाई तक एवं वर्तमान तक लंबित समस्त शिकायती पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराएं, कृषि वृक्षारोपण कुम्हारी कला आवास के आवंटन के संबंध में आगामी 20 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करें, मध्य गंगा नहर निर्माण हेतु कृषकों की विरासत दर्ज करने एवं हिस्सा प्रमाण पत्र शासन में उपलब्ध करने के संबंध में, शादी अनुदान विकलांग पेंशन विधवा पेंशन एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लंबित प्रकरण के संबंध में, वर्तमान फसली 1423 -1428 में 37 ग्रामों की नवीन खतौनी तैयार करते हुए अंश निर्धारण का कार्यक्रम राजस्व परिषद द्वारा निर्गत कर दिया गया है। जिसके उपरांत खतौनियों अपडेशन कार्य निर्धारित अवधि में करना सुनिश्चित करें, कृषक दुर्घटना योजना व आम आदमी योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना स्वामित्व योजना के संचालन के संबंध में, महिला हेल्प डेस्क शिकायत के प्रार्थना पत्र के संबंध में, फसली वर्ष 1427 का वार्षिक दाखिला जमा करने के संबंध में आदि कार्यों को सही तरह से समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार डॉ अरुण कुमार, आर आई सैयद मोहम्मद अहमद, आरके बृजेश कुमार आदि सहित समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ