Ad Code

Responsive Advertisement

कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने लगवाया दूसरा टीका


बिलारी क्षेत्र में 1633 को पहला टीका तो 185 को लगा दूसरा टीका
बिलारी। सीएचसी सहित क्षेत्र के में कोविड-19 टीकाकरण गति पूर्वक हो रहा है। इसी के चलते अनेक लोग वैक्सीनेशन कराते हुए नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कुल 1818 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
 शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी से शत प्रतिशत टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित ग्रामीण अंचल में 20 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें सर्वाधिक टीकाकरण सिहाली माला गांव में हुआ। यहां 220 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। सभी जगह हुए टीकाकरण में 1633 लोगों को पहला टीका तो 185 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। कोतवाली प्रभारी के टीकाकरण के समय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन, डॉ राजेश उपाध्याय आदि चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ