Ad Code

Responsive Advertisement

मुस्लिम लीग के पूर्व प्रांतीय महासचिव मौलाना अकबर अली की 12वीं वर्षी में रोजेदारों ने किया इफ्तार



बिलारी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पूर्व प्रांतीय महासचिव मौलाना अकबर अली अजमली की 12वीं वर्षी के मौके पर इफ्तार पार्टी में रोजेदारों ने उनकी मगफिरत के लिए विशेष दुआ की।


 गुरुवार को शाम के समय इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पूर्व प्रांतीय महासचिव मौलाना अकबर अली अजमली की 12वीं बरसी के मौके पर मुस्लिम लीग के मुरादाबाद जिला अध्यक्ष फहीम मुशर्रफ ने कहा कि मुस्लिम लीग इंडिया गठबंधन में शामिल है और वह गठबंधन प्रत्याशी के लिए समर्थन करेगी और उनकी टीम का मुख्य उद्देश्य गठबंधन प्रत्याशी को जिताना है। इस मौके पर मरहूम के लिए मगफिरत के लिए और मुल्क और मिल्लत के लिए विशेष दुआ की गई। इस दौरान मुख्य रूप से आशकार अहमद, मोवीन रजा, बिलाल अकबर, मोहम्मद आलम, चांद मोहम्मद, इशहाक अंसारी, जमाल अकबर, नौमान अकबर, हिलाल अकबर, अब्बास अंसारी, जुनैद अंसारी, फिरोज आलम, मोहम्मद रिजवान, रेहान अंसारी, अदनान अली, रेहान अली, डा. परवाज रिहानी, रिजवानुद्दीन बंजारा, इमाम हुसैन, खालिद, शाहिद हुसैन, फाजिल अंसारी, फिरोज आलम आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ