Ad Code

Responsive Advertisement

महिला एवं बाल विकास सम्बंधी संयुक्त समिति की बैठक में बिलारी विधायक मौ0 फहीम इरफान ने अनुदान की राशि बढ़ाये जाने की मांग रखीकैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों को पात्रता सूची में शामिल किया जाये- मौ0 फहीम इरफान

बिलारी। महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति की बैठक में बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने वृद्धा, विकलांग एवं विधवा पेंशन, निर्धन पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान की राशि बढ़ाने की मांग रखी। इसके अलावा बिलारी विधानसभा में कैम्प लगाकर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में पात्रों को पात्रता सूची में शामिल करने की मांग रखी।
गुरूवार को लखनऊ में महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति के सदस्य बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान बैठक में पहुंचे जहां समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान बैठक में बोलते हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक योजनाएं महिलाओं और बच्चों के लिये आर्थिक विकास एवं शैक्षिक विकास हेतु संचालित है परन्तु उचित जानकारी के अभाव में पात्रों का योजनाओं में चयन नहीं हो पाता। अतः बिलारी विधानसभा में कैम्प लगाकर शैक्षिक विकास हेतु सरकार द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, राजकीय अनुसचित जाति छात्रवास, निजी प्रबन्ध तंत्र तथा बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त प्राइमरी विद्यालय अनुदान योजना के कैम्प लगाकर पात्रों का चयन किया जाये। इसके अलावा सरकार द्वारा आर्थिक विकास के क्षेत्र में संचालित पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना, व्यवसाय संवाददाता योजना, टेलरिंग शॉप योजना आदि योजनाओं के लिये ऋण दिया जा रहा है इसके लिये कैम्प लगाकर लोगों को जानकारी दी जायें, जिससे योजनाओं का लोग लाभ पा सकें। इसके अलावा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन, निर्धन पुत्रियों की शादी हेतु मिलने वाले अनुदान राशि को बढ़ाये जाने के साथ पात्रता सूची में पात्रों के नाम कैम्प लगाकर जोड़े जाने की मांग भी रखी। इस पर महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति की सभापति सरिता भदौरिया ने बिलारी विधानसभा में कैम्प लगवाने के आदेश दिये। साथ ही विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने खातों में वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन राशि खातों में देरी से पहुंचने की समस्यां भी सामने रखीं। इस पर सभापति सरिता भदौरियां ने पेंशन राशि को समय से खातों में पहुंचने का आश्वासन भी दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ