Ad Code

Responsive Advertisement

दरगाह तिसावा शरीफ का 50 लाख रुपए की राशि से होगा जीर्णोद्धार

बिलारी। क्षेत्र के गांव तिसावा चांदपुर के जंगल में स्थित हजरत शेख सलाउद्दीन  की दरगाह जोकि सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित है। जिसके लिए विधायक फहीम द्वारा 50 लाख रुपए की धनराशि सरकार द्वारा स्वीकृत कराई गई थी।सरकार नेवह  राशि प्रदान कर दी है। जिसके चलते आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने दरगाह परिसर में पहुंचकर मापदंडों की नापतोल करके आवश्यकतानुसार रिपोर्ट तैयार कर दी है। जो विभाग को प्रेषित की जा रही है।
        रविवार को विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को सूचना मिली कि आवास विकास परिषद से अधिकारी दरगाह पर जांच रिपोर्ट तैयार करने आए हैं तो वह दरगाह परिसर पहुंच गए और वहां उन्होंने आवास विकास परिषद के जेई अरुण कुमार और सुपरवाइजर जीशान सैफी को रिपोर्ट तैयार कराने में सहायता की। इस दौरान उन्होंने दरगाह प्रांगण की बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग टाइल्स, स्ट्रीट लाइटें, पेयजल के लिए प्याऊ, बैठने के लिए बैंच, मुख्य द्वार पर सीढ़ियों पर कोटा स्टोन, इसके अलावा दरगाह शरीफ को सुंदर लगने के लिए मंथन किया गया और अधिकारी कर्मचारी रिपोर्ट तैयार करने  लग गए।  विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि दरगाह शेख सलाउद्दीन से उनके मरहूम पिता हाजी मोहम्मद इरफान का भी बहुत लगाव रहा है। उन्होंने अपने समय रहते दरगाह को सपा सरकार में पर्यटन स्थल घोषित कराया था। उनके सपने को पूरा करना मेरा लक्ष्य है। इसी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने बेरनी के शिव मंदिर और दरगाह को पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद सौंदर्य करण के लिए प्रस्ताव भेजा था जो स्वीकृत किया गया है। दरगाह परिसर में 50 लाख रुपए की राशि द्वारा जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट तैयार करने उत्तर प्रदेश पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत आवास विकास विभाग से अधिकारी आए हुए हैं जो अपना कार्य कर रहे हैं।  इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान संगठन के संरक्षक हाजी मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, पूर्व प्रधान रियाज अहमद, दरगाह के सज्जादा नशीन खलील अहमद, जमील अहमद, नफीस अहमद, विधायक प्रतिनिधि हस्सान उर्फ फैजी, कल्लू मलिक, रशीद अहमद, अली हसन, दिलशाद, रहमान आदि सहित अनेकों मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ