बिलारी। सोमवार को सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव पहुंचे । इस दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने युवा घेरा कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बोलते हुए कहा कि 12 जनवरी के दिन मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में युवा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि
'युवा घेरा' कार्यक्रम में नौजवानों के लिए रोजगार के घटते अवसर, बढ़ती बेरोजगारी,मंहगी शिक्षा, छात्रसंघ के चुनावों पर रोक,आनलाइन शिक्षा की दिक्कते,छात्रों पर फर्जी अपराधिक मुकदमों के साथ बदहाल कानून व्यवस्था में बहन बेटियों के साथ बढ़ती घटनाएं,शिक्षा क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप,छात्रसंघो पर रोक पर चर्चा की जानी है भाजपा सरकार में युवाओं,छात्राओं के साथ हो रहे संवेदन शून्य व्यवहार की भी चर्चा की जाएगी।
बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानन्द जयंती पर प्रदेश के हर जनपद में युवा घेरा' कार्यक्रम के अतंर्गत युवाओं से संबधित समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। छात्रों-नौजवानों की भागीदारी बड़े स्तर पर होगी।
कहा कि स्वामी विवेकानन्द ऐसे संत थे जिन्होने अध्यात्म को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा था। उनके राष्ट्रवाद में गरीबों,वंचितो के प्रति त्याग,सेवा और समर्पण को प्राथमिकता थी। उन्होने विश्व में भारतीय ज्ञान,संस्कृति एवं गौरव का बोध कराया। वे मानते थे कि सांप्रदायिकता,कट्टरता और इसके वंशजों के धार्मिक दृढ़ ने लंबे समय से इस धरती को जकड़ रखा है। उन्होने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ सिखाया था। इसीलिये कल मुरादाबाद में विवेकानंद जयंती के अवसर पर हिन्दू कॉलेज मुरादाबाद में छात्र-नौजवान घेरा बनाकर 'युवा घेरा कार्यक्रम को सफल आयोजन कर समाजवादी पार्टी को मजबूती से आगे बढ़ाने का दृढ संकल्प लिया जायेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, विकास यादव, सौरभ यादव, अखिलेश यादव, अविनाश यादव, अनीस प्रधान, अभिनव चौधरी, संजीव यादव, सुमित यादव, पप्पू यादव, राजेश यादव, रेहान पाशा, कादिर पाशा, नौशाद पाशा, पर्वत सिंह, पवन कुमार, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ