बिलारी विधानसभा के कई योजनाओं में शामिल लाभार्थियों की सूची का मांगा ब्यौरा
बिलारी। लखनऊ में आयोजित महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति की बैठक में बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कई सवाल रखें और बिलारी विधानसभा में कई योजनाओं में शामिल लाभार्थियों की सूची का ब्यौरा भी मांगा।
बुद्धवार को लखनऊ में महिला एवं बाल विकास सम्बन्धी संयुक्त समिति की बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग, उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप विभाग और महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान मौजूद रहे। बैठक के दौरान बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जिनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, निराश्रित महिलाओं के पुत्री के विवाह हेतु अनुदान योजना, निराश्रित महिलाओं से पुर्नविवाह योजना, दहेज प्रथा से पीडि़त महिलाओं को आर्थिक सहायता योजनान्तर्गत जिनका वाद न्यायालय में विचाराधीन हो, दहेज प्रथा से पीडि़त महिलाओं को मुकदमे की पैरवी हेतु कानूनी सहायता योजनार्न्तगत बिलारी विधानसभा के लाभार्थियों की सूची मांगी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा राजकीय सम्प्रेषण गृह में कितने बालक रह रहे है और राजकीय महिला शरणालय में कितनी महिलाएं रह रही है? इसके अलावा उनमें क्या-क्या कार्य किये जा रहे है? उसकी जानकारी उपलब्ध कराने की बात रखी। इस पर महिला एवं बाल विकास समिति की चैयरमेन सरिता भदौरिया ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को विधायक मौहम्मद फहीम इरफान को समस्त सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिये।
0 टिप्पणियाँ