Ad Code

Responsive Advertisement

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के शपथ ग्रहण समारोह मे बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान हुये सम्मानित




बिलारी में ग्राम न्यायालय के लिये विधायक ने जमीन कराई मुहैय्या, ग्राम न्यायालय जल्द शुरू कराने की रखी मांग 
बिलारी में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिये बार अध्यक्ष के साथ विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने विधि मंत्री को दिया ज्ञापन 
बिलारी। क्षेत्रीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मानित किया गया । इस दौरान बिलारी विधायक ने बिलारी में ग्राम न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट की स्थापना शुरू कराये जाने की मांग की। 
 दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के  शपथ ग्रहण समारोह में बिलारी के प्रथम विधायक मरहूम हाजी मोहम्मद इरफान को कई बार बिलारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहने और लगातार 37 साल तक निस्वार्थ भाव से वकालत करने पर उनकी याद में उनके पुत्र बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान को विधि मंत्री ब्रजेश पाठक और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शील्ड देकर और शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में विधि मंत्री ब्रजेश पाठक को बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने ज्ञापन सौंप। ज्ञापन में कहा गया कि मरहूम हाजी मोहम्मद इरफान जो कि बिलारी के प्रथम विधायक रहे उन्होंने अपने कार्यकाल में बिलारी में ग्राम न्यायालय की स्थापना मंजूर कराई थी परंतु जगह मुहैया नहीं हो पाने के कारण ग्राम न्यायालय अधर में लटकी थी। बिलारी में मंडी समिति की जगह में ग्राम न्यायालय की स्थापना हो सकती है, इसका प्रस्ताव रखा। इसके अलावा सपा विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बिलारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अफाक हुसैन के साथ बिलारी में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए ज्ञापन दिया। 
समारोह के दौरान विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता ही दिशा और दशा पलटने का काम करते है और इंसाफ दिलाने का कार्य भी अधिवक्ता द्वारा ही किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ