Ad Code

Responsive Advertisement

युवजन सभा के प्रदेश सचिव का बिलारी पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत


 विधायक कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
बिलारी। युवजन जनसभा के प्रदेश सचिव गौरव यादव के प्रथम बार बिलारी आगमन पर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार की दोपहर युवजन सभा के प्रदेश सचिव गौरव यादव सपा कैम्प कार्यालय एम०आई० हाउस पर  पहुंचे। कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बोलते हुये प्रदेश सचिव गौरव यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों पर मजबूती के साथ जुट जायें। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। कहा कि जन जन तक सपा कार्यकाल में हुये विकास कार्य को बताना है। समाजवादी नीतियों से अवगत कराना है। 
बैठक में बोलते हुये बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि जनता 2022 में चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार चाहती है। बीजेपी पर अब   भरोसा नहीं करना चाहती। कहा कि सपा सरकार में जितने विकास कार्य हुये वह बीजेपी अपने कार्यकाल में एक प्रतिशत भी नहीं करा पायी। कहा कि कोरोना काल में सरकार की लापरवाही से लाखों लोगों की जान चली गई। कहा कि प्रदेश में सपा सरकार होती तो स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी होती और लोगों की जान बच जाती। 
इस अवसर पर विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने सपा कार्यकाल में बिलारी के प्रथम विधायक मरहूम हाजी मोहम्मद इरफान द्वारा कराये विकास कार्य की पुस्तक भेंट की। बैठक में युवजन सभा संभल के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, छात्र सभा के जिला महासचिव सौरव यादव, सेक्टर प्रभारी रेहान पाशा, सेक्टर प्रभारी बसर मलिक, विश्वजीत सिंह यादव, शहरोज आलम, धर्मवीर सिंह, अजय यादव, वस्तावर पठान, अंकुर गुजर, सत्येंद्र यादव, प्रतीक, गौरव चौधरी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ