बिलारी क्षेत्र के ग्राम स्योंड़ारा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेर खान के आवास पर राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
इस दौरान सांसद जावेद अली खां द्वारा किये गए विकास कार्यो को याद किया गया। इस दौरान युवा नेता सुहैल खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद जावेद अली खां हमेशा हर वर्ग की मदद के लिये तैयार रहते हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से शेर खान, सुहेल खान, डॉ विजय यादव(पूर्व ब्लॉक प्रमुख), सुमित यादव, सौरभ यादव, कुँवर मनोज यादव, गनेशी सिंह, भीकम मौर्य, राजपाल कश्यप, चंद्रभान मिल्क, कल्यान सिंह, भूपसिंह प्रधान , तोहिद भाई, मनोज कुमार यादव(रज्जन),नत्थल अहमद एवं अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ