बिलारी। क्षेत्र के ग्राम रामपुर पटटी स्थित श्री ब्रहमदेव आश्रम पर श्री माधव सर्वसेवा युवा संगठन के सानिध्य में चल रही भगवान राधा-कृष्ण प्रेममयी रासलीला के चौथे दिन श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं का प्रसंग देख दर्शक आनन्दमय हो उठे। प्रसंग के दौश्रान भगवान श्री कृष्ण अपनी प्रियतम श्री राधा रानी के दर्शन के लिये मोर कुटी पर पहुंचे। जहां मोर लीलाओं का मंचन भी हुआ। इस दौरान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का भी प्रसंग का मंचन किया गया श्री कृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ खेलते हुये नजर आये। इस दौरान काले राक्षस रूपी नाग का भी दृश्य दर्शाया गया। रासलीला में परमपूज्य गुरू श्री देवश्वरानन्द जी महाराज के वृन्दावान धाम से पधारने पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णकान्त यादव, गुरू पूर्णागिरी जी महाराज, मंतेष, बलवीर, भारत सिंह, गुडडू, सोनू, अंकित, जितेन्द्र आदि का सहयोग रहा।
0 टिप्पणियाँ